मौसम ने ली करवट, सुबह से बारिश से बढ़ी ठंड

0
70
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर।  शुक्रवार सुबह बादलों की तेज़ गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग द्वारा सुबह 6:30 से 7:30 बजे के बीच बारिश की संभावना जताई गई थी, जो पूरी तरह सही साबित हुई। तय समय पर राजधानी में बारिश शुरू हो गई और आसमान में लगातार बादल गरजते रहे।
बारिश के चलते मौसम में ठंडक  बढ़ गईं 
बारिश के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बीते दो-तीन दिनों से सर्दी का असर कम हो रहा था और तापमान बढ़ने लगा था, लेकिन आज सुबह से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। जयपुर का न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को फिर से सर्दी का एहसास होने लगा है।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here