मनीषा हत्याकांड के विरोध में मानवाधिकार सहयोग संघ ने सौंपा ज्ञापन

0
205
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल। हरियाणा में हुए मनीषा हत्याकांड के आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की मांग को लेकर मानवाधिकार सहयोग संघ, जयपुर ग्रामीण की किशनगढ़ रेनवाल इकाई ने तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद संघ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम का ज्ञापन रेनवाल एसडीएम सर्वेश कुमार शर्मा को सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि मनीषा के निर्मम हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें कठोर दंड दिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

प्रदर्शन में महिलाओं की रही बड़ी भागीदारी

इस दौरान नारी शक्ति प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष ममता आशीवाल, उपाध्यक्ष कल्पना देवी, प्रचार मंत्री ललिता कुमावत, संयोजक माया प्रजापत, मीडिया प्रभारी संतोष देवी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

इसके अलावा सोनी देवी, संतोष कुमावत, मनी देवी, मूली देवी, तनु देवी, सुमन देवी, सोनू, हंसा कुमारी, गीता देवी, सरला देवी, हरीश कुमावत, भींवाराम डोडवाडिया, राजेंद्र तिवाड़ी, विक्की पारीक, प्रेम शर्मा और ओमप्रकाश रैगर ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here