खनन परियोजना के विरोध में आवाज उठाने पर विधायक रोहित बोहरा का सम्मान

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

डीएनटी मुद्दों पर भी दिया आश्वासन

सिरोही। पिण्डवाड़ा क्षेत्र में प्रस्तावित कमलेश मेटाकास्ट खनन परियोजना के विरोध में चल रहे जनआंदोलन के बीच कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा का जयपुर स्थित आवास पर राष्ट्रीय पशुपालक संघ और स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा सम्मान किया गया।

विधायक बोहरा द्वारा विधानसभा में खनन परियोजना को प्रभावी ढंग से उठाने और इसे निरस्त करने की मांग करने पर यह सम्मान किया गया। प्रतिनिधियों ने दुपट्टा और माला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान राष्ट्रीय पशुपालक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रस्तावित खनन परियोजना से क्षेत्र के पर्यावरण, चरागाह भूमि और पशुपालकों की आजीविका पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में विधायक द्वारा इस मुद्दे को सदन में उठाना जनभावनाओं के अनुरूप कदम है।

पदमाराम देवासी की रही अहम भूमिका

इस पूरे घटनाक्रम में विधायक के निजी सचिव पदमाराम देवासी की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। उन्होंने आंदोलन से जुड़े पक्षों और विधायक के बीच समन्वय स्थापित कर इस मुद्दे को प्रभावी रूप से उचित मंच तक पहुंचाने में सहयोग किया।

विधानसभा में उठाया था मुद्दा

गौरतलब है कि विधायक बोहरा पहले ही विधानसभा में इस खनन परियोजना को लेकर सवाल उठा चुके हैं और इसे रद्द करने की मांग कर चुके हैं। लंबे समय से स्थानीय संघर्ष समिति और पशुपालक समाज इस परियोजना के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।

डीएनटी समाज के मुद्दों पर भी भरोसा

मुलाकात के दौरान विधायक ने घुमंतू एवं विमुक्त जाति (DNT) समाज से जुड़े मुद्दों को भी विधानसभा में प्राथमिकता से उठाने का आश्वासन दिया। इस पर प्रतिनिधियों ने आभार जताते हुए भविष्य में भी जनहित के मुद्दों पर सहयोग की उम्मीद व्यक्त की।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय समस्याओं को सदन तक पहुंचाना लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है और इससे आमजन को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ती है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here