लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। खेतान पॉलिटेक्निक कॉलेज जयपुर एलुमनी एसोसिएशन द्वारा 21 और 22 फरवरी को दो दिवसीय कपकजा स्पोर्ट्स लीग 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस लीग में संस्था की चार टीमें भाग लेंगी, जिनमें एलुमनी सदस्य एवं उनके परिवारजन खिलाड़ी के रूप में शामिल होंगे।
दो दिन, दो खेल प्रतियोगिताएं
स्पोर्ट्स लीग के अंतर्गत —
-
21 फरवरी को बैडमिंटन प्रतियोगिता कैप बैडमिंटन अकादमी में आयोजित होगी।
-
22 फरवरी को क्रिकेट प्रतियोगिता जयपुरिया क्रिकेट अकादमी में खेली जाएगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ ट्रॉफी व ड्रेस अनावरण
सोमवार को होटल ग्रैंड सफारी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रॉफी एवं टीम ड्रेस का अनावरण किया गया।
एसोसिएशन अध्यक्ष जी.पी. शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन हर वर्ष स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है, जिससे एलुमनी सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल, व्यक्तिगत एवं व्यापारिक संबंध मजबूत होते हैं। साथ ही खिलाड़ियों का फिटनेस स्तर भी बेहतर होता है। उन्होंने संदेश दिया—
“फिटनेस कोई मंजिल नहीं, बल्कि जीने का एक तरीका है।”
एसोसिएशन महासचिव दिनेश चंद सैनी ने कहा कि इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों के साथ-साथ प्रायोजकों का विशेष योगदान रहता है, जिनके आर्थिक सहयोग से यह भव्य आयोजन संभव हो पाता है।
स्पोर्ट्स कमिटी प्रमुख आर्किटेक्ट रघुवीर सिंह ने बताया कि इस वर्ष कपकजा स्पोर्ट्स लीग का पांचवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जो पहले से अधिक भव्य और बड़े स्तर पर होगा। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ एलुमनी सदस्य तथा 12 वर्ष से अधिक आयु के उनके बच्चे भी खिलाड़ी के रूप में भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया था। आयोजन स्थल पर सभी प्रतिभागियों और आगंतुकों के लिए दिनभर स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था रहेगी।
प्रमुख प्रायोजक
इस लीग के पावर्ड बाय स्पॉन्सर —
-
एलिगेंटे बाय एस & एस
-
फेनेस्टा डोर्स & विंडोज बाय अर्बन होम सॉल्यूशंस
-
वी 4 सी टेक एयर कंडीशनिंग सॉल्यूशंस
टीम स्पॉन्सर्स —
महिंद्रा स्टील, नव्या यूपीवीसी एल्युमीनियम डोर्स & विंडोज, प्रकाश मार्बल, वसुधा रेफ्रिजरेशन
अन्य सहयोगी —
ट्रॉफी स्पॉन्सर नव्यांशु क्यूसिन, ग्राउंड स्पॉन्सर पूजा ट्रेडिंग कॉरपोरेशन, सोशल मीडिया स्पॉन्सर बड़ाया किचन तथा ब्रांड स्पॉन्सर्स एरियल एलिवेटर्स, एयर सॉल्यूशंस, भारत पेस्ट कंट्रोल सर्विसेज, जी के एलिवेटर्स, ग्रीन एयरटेक, क्राफ्ट एयर, तपनुकूला प्राइवेट लिमिटेड।
कार्यक्रम में सभी स्पॉन्सर्स का स्वागत किया गया और उन्होंने अपने विचार साझा किए। अंत में उपाध्यक्ष प्रयागराज विजयवर्गीय ने आभार व्यक्त किया तथा मीडिया प्रभारी अजय शर्मा ने उपस्थित पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कपकजा स्पोर्ट्स लीग 2026 को लेकर एलुमनी सदस्यों में उत्साह का माहौल है और आयोजन को सफल बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।














































