गुदलेसर में नहरी पानी की समस्या, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

0
21
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मकराना (नागौर)। (प्रदीप कुमार डागा) मकराना उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ईटावा लाखा के राजस्व ग्राम गुदलेसर में लंबे समय से चल रही नहरी पानी की किल्लत और अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल मकराना विधायक पुत्र आमीर गैसावत जोंटी के नेतृत्व में नहर परियोजना के अधिशासी अभियंता मनीष वैष्णव से मिला और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने नहरी जल आपूर्ति में गंभीर अनियमितताओं पर नाराजगी जताई।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई पात्र परिवार आज भी वैध नहरी जल कनेक्शन से वंचित हैं, जबकि जिन घरों में कनेक्शन उपलब्ध हैं, वहां भी नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जरूरत वाले क्षेत्रों में पाइपलाइन नहीं डाली गई, जबकि कुछ स्थानों पर नियमों के विपरीत अवैध कनेक्शन और पाइपलाइन बिछाई गई हैं।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे आमीर गैसावत जोंटी ने अधिकारियों के समक्ष ग्रामीणों की समस्याएं रखते हुए कहा कि पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है, जो गंभीर विषय है। उन्होंने विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पात्र लोगों को शीघ्र राहत देने की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिशासी अभियंता मनीष वैष्णव ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा जलापूर्ति व्यवस्था में जल्द सुधार किया जाएगा।

इस दौरान नवल मुंडेल, राजूराम, मुकेश गोदारा, सुरेश गोदारा, रिधाराम डूडी, शिवराम, मोतीराम, उगमाराम, भंवराराम, मेहराम गोदारा, घाशीराम, शिवराम गोदारा, ओंकार गोदारा सहित दर्जनों ग्रामीण एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

- Advertisement -
Previous articleखाचरियावास का सरकार पर तीखा हमला
Next articleनाड में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here