महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कोल्वी में किया गया बाल मेले का आयोजन 

0
46
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

चौमहला, झालावाड. चौमहला मगारावि, कोल्वी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आज विश्व बाल दिवस 20 नवंबर के उपलक्ष्य में बाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे बच्चों द्वारा नृत्य और गायन प्रस्तुतियों के माध्यम से की गई इसके बाद बच्चों में व्यावसायिक बुद्धि का विकास करने के लिए परंपरागत बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 35 स्टॉल लगाए गए जहां खाने के स्वनिर्मित विविध व्यंजन,प्रतियोगिता आधारित खेलकूद और मौसमी फलों के सलाद थे।

मेले में अभिभावक एवं पूर्वछात्र भी सम्मिलित हुए मेले के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया प्रत्येक स्टॉल के साथ कूड़ापात्र अनिवार्य रूप से रखवाया गया। ताकि विद्यार्थियों में स्वच्छता की आदतों का विकास हो। प्रधानाचार्य धीरज कुमार चौधरी ने बताया की भारत में ‘राष्ट्रीय बाल दिवस’ 14 नवंबर (पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती) को मनाया जाता है,पंडित जवाहरलाल नेहरू का मानना था कि बच्चे देश की सबसे बड़ी ताकत और कल के भविष्य के निर्माता हैं। वे बच्चों को बगीचे की कलियों की तरह मानते थे, जिन्हें प्यार और सही देखभाल से सींचना बेहद ज़रूरी है। परंतु दीपावली अवकाश होने के कारण बाल दिवस 14 नवंबर को आयोजित नहीं हो सका। आगे बताया कि नेहरू जी के प्रयासों से 20 नवंबर 1959 को संयुक्त राष्ट्र ने बाल अधिकारों की घोषणा को अपनाया था, और 1989 में इसी दिन बाल अधिकारों पर कन्वेंशन (UNCRC) को मंजूरी मिली थी। 20 नवंबर को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह दिन मनाया जाता है। इसलिए इस दिन को स्मरण करते हुए यह दिवस आज मनाया जा रहा है।

- Advertisement -
Previous articleमहिला के शरीर से निकाला 7 इंच लंबा पिलर
Next articleस्कूल की शिक्षिका पर छात्राओं से डंडे से मारपीट का आरोप
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here