समाज को देने वाला ही देवता है, दूसरों का मनोबल बढ़ाना भी बड़ी सेवा : माथुर

0
17
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

 

समर्पण संस्था का 11वां वैश्विक स्तरीय ‘ग्लोबल समर्पण समाज गौरव 2026’ समारोह संपन्न, 

15 श्रेणियों में  विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

जयपुर। मानवता, सेवा और परोपकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समर्पण संस्था की ओर से 11वां वैश्विक स्तरीय ‘ग्लोबल समर्पण समाज गौरव 2026’ अवॉर्ड समारोह आयोजित किया गया। त्रिवेणी नगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के न्यू ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में देश-विदेश से चयनित 40 विभूतियों को 15 विभिन्न श्रेणियों में ‘ग्लोबल समर्पण समाज गौरव 2026’ तथा 16 युवा प्रतिभाओं को ‘समर्पण युवा जागृति 2026’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के चेयरमैन देवेन्द्र मोहन माथुर ने कहा कि “समाज को देने वाला ही देवता है। जीवन का महत्व तभी है, जब हम दूसरों के लिए उपयोगी बनते हैं।” उन्होंने कहा कि दूसरों के मनोबल को बढ़ाना भी बहुत बड़ी सेवा है। समाज में सकारात्मकता और सहयोग की भावना विकसित करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व होना चाहिए।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं समर्पण प्रार्थना के साथ हुई। संस्था के कोषाध्यक्ष राम अवतार नागरवाल और अंजली माल्या ने समर्पण प्रार्थना का वाचन करवाया। इस अवसर पर संस्था की गतिविधियों और सेवा कार्यों पर आधारित परिचयात्मक डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने अतिथियों एवं सम्मानित होने वाली विभूतियों का स्वागत-अभिनंदन करते हुए संस्था की विचारधारा, उद्देश्यों और सेवा गतिविधियों की जानकारी दी।

15 श्रेणियों में इन विभूतियों को मिला सम्मान

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को महापुरुषों एवं प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों के नाम पर दिए जाने वाले अवॉर्ड से नवाजा गया।

समाज सेवा के क्षेत्र में देहरादून की डॉ. रमा गोयल को ‘मदर टेरेसा ग्लोबल समर्पण समाज गौरव’, शिक्षा के क्षेत्र में बूंदी की शोभा कंवर को ‘डॉ. राधाकृष्णन ग्लोबल समर्पण समाज गौरव’ तथा सामाजिक न्याय के क्षेत्र में बांग्लादेश के डॉ. मोहम्मद अनुमल हक को ‘डॉ. अंबेडकर ग्लोबल समर्पण समाज गौरव’ प्रदान किया गया।

चिकित्सा के क्षेत्र में जयपुर के डॉ. राजेश कुमार शर्मा को ‘डॉ. विधान चन्द्र राय अवॉर्ड’, साहित्य में केन्या की सारिका फ्लोर को ‘मुंशी प्रेमचंद अवॉर्ड’, शोध एवं आविष्कार में मुंबई के डॉ. सुभाष कुमार शर्मा को ‘डॉ. अब्दुल कलाम अवॉर्ड’ तथा खेलकूद में मलेशिया के जूड वांग पेक चिंग को ‘मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

 

इसी प्रकार आध्यात्म के क्षेत्र में जयपुर के गोपाल शरण महाराज को ‘बाबा हरदेव सिंह अवॉर्ड’, पर्यावरण में डॉ. राज कुमार टिबरेवाला को ‘सुंदरलाल बहुगुणा अवॉर्ड’, कला एवं संस्कृति में कनाडा की कंचन अरुण जैन को ‘भूपेन हजारिका अवॉर्ड’ तथा महिला सशक्तिकरण में जयपुर की ऋतिका तोलानी को ‘रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड प्रदान किया गया।

पत्रकारिता के क्षेत्र में लक्ष्मणगढ़ के बाबूलाल सैनी को ‘कुलदीप नैयर ग्लोबल समर्पण समाज गौरव’, बिजनेस के क्षेत्र में जयपुर के श्याम सुंदर विजय को ‘धीरूभाई अंबानी अवॉर्ड’, योग के क्षेत्र में जयपुर के संजय माहेश्वरी को ‘महर्षि पतंजलि अवॉर्ड’ तथा कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में आरजे रोहित को ‘ग्रेट क्रिएटर ग्लोबल समर्पण समाज गौरव’ से सम्मानित किया गया।

समाजसेवियों के कार्य ही समाज की असली पूंजी : रामकुमार वर्मा

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा ने कहा कि समाजहित में कार्य करने वाले व्यक्ति ही समाज का सच्चा गौरव होते हैं। ऐसे लोग अपने कार्यों के माध्यम से दूसरों को प्रेरणा देते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करते हैं।

समारोह में विशेष आमंत्रित अतिथि अनिल कुमार जैन IRS (सेवानिवृत्त), पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त तथा डॉ. डी.आर. रेवाला IRS (सेवानिवृत्त) मौजूद रहे। सेलिब्रिटी गेस्ट वर्तिका जैन, प्रोग्रामिंग एग्जीक्यूटिव, सच बेधड़क मीडिया ग्रुप एवं गंगौर टेलीविजन ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

विशिष्ट अतिथियों में आर.के. अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी एवं मुख्य संरक्षक, परमार्थ एवं आध्यात्मिक समिति; गजानंद बैरवा, सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सीबीआई; जे.डी. माहेश्वरी, प्रबंध निदेशक एनएस पब्लिसिटी एवं शकुन होटल एंड रिसोर्ट; सचिन जैन, सिक्योर एलिवेटर शामिल रहे।

डायमंड स्पॉन्सर विशिष्ट अतिथियों के रूप में मदन लाल वर्मा, भवन निर्माता एवं प्रोपराइटर कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी तथा पार्टनर रूपलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन LLP और दिनेश बेनीवाल, सिविल कॉन्ट्रैक्टर, बेनीवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी भी उपस्थित रहे।

राजस्थानी लोक संस्कृति ने बांधा समां

समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी आकर्षण पैदा किया। कोरियोग्राफर रूपल बारूपाल के निर्देशन में राजस्थानी लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। वहीं बांसुरी वादक राजकुमार गर्ग ने अपनी मधुर प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन मीडिया एवं कला-संस्कृतिकर्मी गौरव शर्मा ने किया। समारोह में सेवा, समर्पण, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here