रामायण फिल्म को देशभर में टैक्स फ्री करें मोदी, राजस्थान में भजनलाल शर्मा लें फैसला : खाचरियावास

0
12
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

कंगना रनौत की फिल्म टैक्स फ्री हो सकती है तो रामायण फिल्म क्यों नहीं? मुख्यमंत्री जवाब दें – खाचरियावास

जयपुर (रूपनारायण सांवरिया)। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रामायण फिल्म को देशभर में और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से राजस्थान में टैक्स फ्री करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों देशवासियों की आस्था, आदर्श और संस्कारों के प्रतीक हैं। रामायण जैसे महान विषय पर बनी फिल्म को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार को इसे टैक्स फ्री करना चाहिए।

खाचरियावास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि जब कंगना रनौत की फिल्म को टैक्स फ्री किया जा सकता है तो रामायण फिल्म को यह छूट क्यों नहीं दी जा रही? मुख्यमंत्री को इस सवाल का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव और वोट की राजनीति में भगवान श्रीराम का नाम लेती है, लेकिन उनके आदर्शों और संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात आती है तो सरकार पीछे क्यों हटती है?

कांग्रेस नेता ने कहा कि रामायण महज एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा, त्याग, सत्य और आदर्शों का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन नई पीढ़ी को नैतिकता और संस्कारों की सीख देता है। इसलिए सरकार को फिल्म को टैक्स फ्री करने के साथ ही स्कूली बच्चों को निशुल्क फिल्म दिखाने की व्यवस्था भी करनी चाहिए।

खाचरियावास ने प्रधानमंत्री मोदी से पूरे देश में और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से राजस्थान में तत्काल रामायण फिल्म को टैक्स फ्री घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा को भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करने के बजाय उनके आदर्शों को समाज और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ठोस पहल करनी चाहिए।

- Advertisement -
Previous articleउनियारा पंचायत समिति में कांग्रेस का दबदबा, 23 में से 14 वार्डों में जीत
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here