लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। दीपोत्सव के दूसरे दिन गोवर्धन पूजन के अवसर पर शहर के प्रमुख मंदिरों — राम रघुनाथ मंदिर, चारभुजा नाथ मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, कल्याण मंदिर, बालाजी मंदिर — में सामूहिक रूप से भगवान को मालपुए और रामभाजे का भोग लगाया गया और भक्तों में प्रसादी वितरित की गई।
कस्बे के मुख्य बाजार स्थित राम रघुनाथ मंदिर में महिला मंडल ने विशेष रूप से अन्नकूट का भोग लगाया। कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं ने इस अवसर पर पूजा-अर्चना की और भक्त मंडली द्वारा भजन-कीर्तन किए गए। मंदिर परिसर में भगवान राम रघुनाथ जी की आकर्षक झांकी भी सजाई गई।
इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी अमित भारद्वाज के साथ रमेश जांगिड़, अनीता बड़ाया, संतोष जांगिड़, गायत्री देवी, रेखा बढ़ाया, शांति खंडेलवाल, सुमित्रा जांगिड़, प्रतिभा खंडेलवाल, अनीता सोनी, सुमित्रा भट्ट, आशा जांगिड़, लीला सोनी, ज्योति सैनी, निर्मला खत्री, प्रसन्न वर्मा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।













































