लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा(सत्यप्रकाश मयंक)। अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनावों में गुरुवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, जबकि अन्य पदों के लिए आज (शुक्रवार) मतदान होगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी राम गोयल एडवोकेट ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार — मंसूर अहमद, ओमप्रकाश सैनी और देवेंद्र सिंह हाड़ा — ने नामांकन दाखिल किए थे। लेकिन नाम वापसी के दौरान मंसूर अहमद और ओमप्रकाश सैनी ने अपने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद देवेंद्र सिंह हाड़ा एडवोकेट को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
इसी प्रकार पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले सुगना मीणा एवं मोहर सिंह गुर्जर में से सुगना मीणा द्वारा नाम वापसी के बाद मोहर सिंह गुर्जर को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया।
अब चुनाव में शेष पदों पर मुकाबला होगा—
-
अध्यक्ष पद: सच्चिदानंद शर्मा बनाम पुष्पेंद्र सिंह
-
उपाध्यक्ष पद: हरीश मोरवाल बनाम मुजम्मिल अहमद
-
सचिव पद: महेश कुमार शर्मा बनाम पीताम्बर मीणा
इन पदों के लिए शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।















































