- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
*स्पीकर देवनानी श्री भवानी निकेतन महिला पी. जी. महाविद्यालय में नवाचार, प्रौद्योगिकी, महिला सशक्तिकरण और मानव मूल्यों के सतत भविष्य पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ*
जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शुक्रवार को यहाँ श्री भवानी निकेतन महिला पीजी महाविद्यालय में प्रातः 10 बजे दो दिवसीय बहुविषयक सम्मेलन का शुभारम्भ करेंगे। सम्मेलन में नवाचार, प्रौद्योगिकी, महिला सशक्तिकरण और मानव मूल्यों के सतत भविष्य पर विषय विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।
उद्घाटन समारोह में राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो.अल्पना कटेजा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के कुलगुरु प्रो० अनिल कुमार राय विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता उच्च शिक्षा आयुक्त ओमप्रकाश बैरवा करेंगे। सम्मेलन के मुख्य वक्ता मैट्रोलोजिकल डिपार्टमेन्ट ऑफ इंडिया के पूर्व महानिदेशक डॉ० लक्ष्मण सिंह राठौड़ होंगे।
- Advertisement -

















































