- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
रियाँबड़ी (नागौर)। उपखण्ड मुख्यालय के डाक बंगले में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने शिरकत की। भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने विधायक का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।
विधायक कलरू ने उपस्थित लोगों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और उपखण्ड क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समारोह के दौरान विधायक ने बाल्मीकि समाज के युवाओं को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई, जिस पर युवाओं ने भविष्य में नशा नहीं करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, उपचेयरमैन सत्यनारायण वैष्णव, रामकिशोर तिवाड़ी, कानाराम मारोठिया, दिनेश सैनी सहित शहरवासी उपस्थित रहे। 
- Advertisement -













































