- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
सवाई माधोपुर।
कुंडेरा थाना क्षेत्र के भूरी पहाड़ी गांव में जमीन विवाद के चलते हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 19 अक्टूबर 2025, छोटी दीवाली के दिन हुई थी, जिसमें मीठालाल मीणा की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे।
थाना अधिकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी दिल्लू पुत्र मुकेश ने विवाद के दौरान ट्रैक्टर से मीठालाल को कुचलकर मार डाला। दोनों पक्षों के बीच पुराने जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था जो खूनी संघर्ष में बदल गया।
घटना में प्रेमराज, विजय, मुकेश, जीतराम और उनके परिजनों के शामिल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर भी जब्त किए हैं। फिलहाल क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
- Advertisement -













































