भीलवाड़ा डेयरी नवाचारों के लिए पूरे राजस्थान में विख्यात है

0
41
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 

एमडी कपूरिया ने संभाला पदभार, अधिकारियों ने किया स्वागत – दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रिपोर्टर – पंकज पोरवाल, भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (भीलवाड़ा डेयरी) के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक दिव्यम कपूरिया ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “भीलवाड़ा डेयरी पूरे राजस्थान में अपने नवाचारों और प्रगतिशील दृष्टिकोण के लिए जानी जाती है। हमारा लक्ष्य किसानों के हितों की रक्षा करना और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराना रहेगा।”


किसानों और उपभोक्ताओं के हित सर्वोपरि

एमडी कपूरिया ने कहा कि संघ से जुड़े किसानों को अधिकतम लाभ दिलाने और उपभोक्ताओं तक उत्तम गुणवत्ता का दूध व उत्पाद पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

“महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण करना हमारी प्राथमिकता होगी,” उन्होंने कहा।


अधिकारियों ने किया स्वागत, बैठक में दिए निर्देश

पदभार ग्रहण के दौरान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फूलों के बुके देकर नवनियुक्त एमडी का स्वागत किया।
कार्यभार संभालने के बाद  कपूरिया ने अधिकारियों की बैठक ली और विभागीय कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


उपस्थित रहे अधिकारी और कर्मचारी

इस अवसर पर पशु आहार संयंत्र लाम्बियाकंला के प्रबंधक शुभम जैन,
लेखाधिकारी प्रभारी मुकेश कुमार लढ्ढा,
प्लांट व मार्केटिंग प्रभारी त्रिभुवन पाटीदार,
एमडी के पीए अतर सिंह,
उपप्रबंधक मनमोहन सिंह सिंघल,
सहायक प्रबंधक रामप्रसाद कुमावत,
सहायक लेखाधिकारी संगीता माहेश्वरी,
लेब सहायक निधि मेहता,
स्टोर प्रभारी रेखा पाराशर सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


29 सितंबर को जारी हुआ था नियुक्ति आदेश

एमडी दिव्यम कपूरिया की नियुक्ति का आदेश 29 सितंबर को जारी हुआ था, जिसके बाद उन्होंने सोमवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here