अनिल मेघवाल हत्याकांड का खुलासा , 3 आरोपी गिरफ्तार

0
32
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

घर से बुलाकर की हत्या , प्रयुक्त ब्रेजा गाड़ी जप्त

पिलानी-धिंधवा सड़क के किनारे मिला था मृतक अनिल का शव

झुंझुनू । झुंझुनू पुलिस ने पिलानी-धिंधवा के चर्चित अनिल मेघवाल हत्याकांड का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।बृजेश ज्‍योति उपाध्‍याय आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला झुन्‍झुनूं के निर्देशन, पर देवेन्‍द्र सिंह राजावत आरपीएस, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन व  विकास धींधवाल आरपीएस, वृताधिकारी, वृत चिडावा के सुपरविजन में  चन्द्रभान पुनि. थानाधिकारी पुलिस थाना पिलानी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए धिंधवा हत्या प्रकरण का खुलासा कर 03 आरोपीगण को गिरफ्तार कर, घटना में प्रयुक्त ब्रेजा गाडी को जप्त किया गया।

कब हुई  हत्या 

12 फरवरी को परिवादी  ओमप्रकाश ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मेरा पुत्र अनिल कुमार उम्र 33 वर्ष जाति मेघवाल कल दिनांक 11-02-2026 को रात्रि लगभग 10 बजे घर पर था। तभी पवन कुमार नेहरा पुत्र पृथ्वीसिंह नेहरा निवासी देवरोड व तीन-चार अन्य लोग (जिसकी पिलानी बाईपास पर सीमेन्ट की दुकान है )  ने अनिल को घर से बाहर बुलाया। जिसका फोन अनिल की पत्नि के पास आया था। जिस पर अनिल की बात हुई। पवन कुमार नेहरा ने मोबाईल से फोन करके बाहर बुलाया। और अपने साथ ले गये।  देर तक वापिस नही आने पर पुत्रवधु ने मुझे बताया कि पवन नेहरा अनिल को ले गया था, पर अभी तक वापिस नही आया है। तब मैनें उसके फोन पर फोन किया तब उसने कहा अनिल मेरे पास है। थोडी देर में आ जायेगा। सुबह 8 बजे  12-02-2026 को रघुवीर पुत्र भोमाराम उम्र 50 वर्ष जाति मेघवाल ने मुझे बताया कि अनिल पिलानी जाने वाली सड़क किनारे पडा हुआ है। मैनें जाकर देखा तो अनिल मृत अवस्था में था। मुझे आशंका है कि पवन कुमार नेहरा व अन्य तीन-चार लोगो ने मिलकर मेरे पुत्र की हत्या की है। अत  जी से निवेदन है कि उचित कानूनी कार्यवाही करते हुए मुझे न्याय दिलाने की कृपा करें इत्यादि रिपोर्ट पर अभियोग दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस कार्यवाही:- पिलानी-धिंधवा सड़क पर सड़क के किनारे मिली मृतक अनिल की डेड बॉडी के प्रकरण में एफएसएल व डॉग स्कवायड द्वारा निरीक्षण करवाया गया। तकनीकी व गोपनीय जानकारी एकत्रित कर घटना के सम्बन्ध में साक्ष्य प्राप्त कर घटना का खुलासा कर वृताधिकारी वृत चिडावा द्वारा आरोपी पवन कुमार, राजेश कुमार व योगेश उर्फ धोलु को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन ब्रेजा कार जप्त की गई। मुलजिमान को पेश न्यायालय कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

गठीत टीम– चंद्रभान पुनि. थानाधिकारी पुलिस थाना पिलानी, कमल सिंह एएसआई पुलिस थाना पिलानी , सुधीर एचसी 78 वृत कार्यालय चिडावा , जयपाल एचसी 84 पुलिस थाना पिलानी , सुरेश एचसी 91 पुलिस थाना पिलानी , पंकज कानि. 203 पुलिस थाना पिलानी , धर्मवीर कानि. 1130 पुलिस थाना पिलानी , गणेश सिंह कानि. 325 पुलिस थान पिलानी,  राजेश कानि. 338 पुलिस थाना पिलानी , श्रवण कानि. 174 वृत कार्यालय चिडावा, प्रमेश कानि. 216 वृत कार्यालय चिडावा,  महेन्द्र कानि. 935 वृत कार्यालय चिडावा , सरिता मकानि. 1597 पुलिस थाना पिलानी  की  भूमिका सराहनीय रही।

गिरफ्तार आरोपी

1 पवन कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह जाति जाट उम्र 31 साल निवासी देवरोड थाना पिलानी

2 राजेश कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह जाति राजपुत उम्र 30 साल निवासी खुडानिया थाना मण्ड्रेला

3 योगेश उर्फ धोलु पुत्र रामनिवास जाति मेघवाल उम्र 25 साल निवासी देवरोड थाना पिलानी

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here