- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अंता उपचुनाव: 14 राउंड बाद कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया आगे
अंता (बारां) विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में 14 राउंड पूरे हो चुके हैं। अब तक आई ट्रेंडिंग रिपोर्ट में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा उनसे करीब 11,320 वोट पीछे चल रहे हैं।
भाजपा उम्मीदवार मोरपाल सुमन सभी राउंड में तीसरे स्थान पर ही बने हुए हैं। अभी 6 राउंड की काउंटिंग शेष है। कुल मिलाकर अब तक लगभग 1 लाख 33 हजार से अधिक वोटों की गिनती हो चुकी है।
मतगणना केंद्र पर बढ़ी हलचल
काउंटिंग शुरू होने के करीब तीन घंटे बाद निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा मतगणना स्थल पहुंचे। उनके पहुंचने के साथ ही बाहर खड़े हजारों समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।
इधर, कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के घर के बाहर भी समर्थकों की भीड़ बढ़ने लगी है।
14 राउंड के बाद की स्थिति (ट्रेंडिंग रिज़ल्ट)
कैंडिडेट पार्टी मिले वोट
प्रमोद जैन भाया कांग्रेस 51,012
नरेश मीणा निर्दलीय 39,692
मोरपाल सुमन भाजपा 38,634
- Advertisement -











































