सीसी रोड निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री के आरोप , जिम्मेदार कर रहे अनदेखा

0
110
- Advertisement -

दौसा। बसवा। मामला बसवा उपखंड मुख्यालय का है जहां सबडावली से बसवा के बीच सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसमें ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने के आरोप लग रहे हैं ।
लोगों ने बताया कि मामले को लेकर संबंधित पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो पहले तो अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया ओर बाद में फोन बंद कर लिया।
घटिया सामग्री को लेकर जब ठेकेदार से शिकायत की तो उन्होंने निर्माण सामग्री को सही बताते हुए निर्माण कार्य जारी रखने की बात कही । ठेकेदार द्वारा स्थानीय लोगों को मामले में चुप रहने का दबाव बनाए जाने की बात सामने आ रही है । मामले में अधिकारियों की अनदेखी के चलते अब सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की ओर उंगली उठती दिखाई दे रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here