कोर्ट को नए भवन मैं शिफ्ट करने के विरोध में वकील चढ़े टावर पर

0
135
- Advertisement -

बांदीकुई। मामला बांदीकुई न्यायालय परिसर को नए भवन में स्थानांतरित करने का है जिसे लेकर वकीलों द्वारा पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध किया जा रहा है । रात भर तेज सर्दी के बीच अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर डटे रहे वकील इस दौरान वकीलों ने रजाई का सहारा लिया और अपनी मांगों को लेकर आज दूसरे दिन भी पानी की टंकी पर रहकर जाता रहे नाराजगी । वकीलों ने बताया कि बिना सुविधाओं के नए भवन में कोर्ट शिफ्टिंग किया जा रहा हैं जबकि नए भवन में वकीलों के चेंबर सहित अन्य सुविधाओं का अभाव है । वकीलों ने कहा कि नोडल अधिकारी द्वारा 26 फरवरी को कोर्ट शिफ्टिंग के आदेश जारी हो चुके हैं । वकीलों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक पानी की टंकी पर ही डटे रहेंगे । मौके पर सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन मौजूद है ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here