जयपुर में पहली बार हुआ संपूर्ण कार्य सिद्धि एवं महालक्ष्मी यज्ञ

0
9
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

महेश प्रगति क्लब के आयोजन में उमड़े समाजबंधु, शरद पूर्णिमा पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीं आहुतियां

जयपुर। सनातन संस्कृति में यज्ञ परंपरा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए माहेश्वरी समाज की अग्रणी संस्था महेश प्रगति क्लब की ओर से शरद पूर्णिमा के अवसर पर मानसरोवर स्थित अभिनंदन भवन में संपूर्ण कार्य सिद्धि एवं महालक्ष्मी यज्ञ का आयोजन किया गया। जयपुर में पहली बार आयोजित इस विशेष यज्ञ में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा प्रदेश और समाज की सुख-समृद्धि, परिवारों की खुशहाली और सर्वजन कल्याण की मंगल कामना की।

चेन्नई से आए पंडित श्रीनिवास श्रीमाली के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ के मुख्य यजमान सुमित्रा सत्यनारायण काबरा रहे। महेश प्रगति क्लब के अध्यक्ष दीपक बाहेती एवं कार्यक्रम संयोजक महेश परवाल ने बताया कि यज्ञ में श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक आहुतियां अर्पित कर समाज और प्रदेश की उन्नति, परिवारों की सुख-शांति तथा सभी के कल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर नौ देवियों की आराधना कर कार्य सिद्धि का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माता की चौकी की स्थापना के साथ हुआ। आयोजन की पूर्व संध्या पर मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य का स्मरण किया। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में समाजबंधुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ सहभागिता निभाई।

महालक्ष्मी यज्ञ में विशिष्ट यजमान के रूप में आशा अनिल शारदा, आकृति गर्वित परवाल, मंजू राधाकृष्ण कोगटा, निर्मला अरुण लोहिया, विमला रामसहाय मांधना, विमला प्रकाश पोरवाल, सुधा गोविंद परवाल, सुनीता पवन बजाज एवं राधा गौरीशंकर बाहेती ने सहभागिता निभाई।

आयोजन के माध्यम से सनातन संस्कृति की प्राचीन यज्ञ परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ धार्मिक संस्कारों के प्रति जागरूकता, समाज में आध्यात्मिक चेतना और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here