सीएचए कार्मिकों की सरकार से वार्ता विफल, किरोड़ी मीणा के नेतृत्व में कार्मिकों ने किया सीएम हाउस के लिए कूच

0
368
- Advertisement -

डॅा किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में किया कूच

जयपुर। सीएचए कार्मिकों की मांगों को लेकर राज्यसभा सांसद डॅा. किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सीएचए अधिकारी डॅा. पृथ्वी से शासन सचिवालय में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सीएचए कार्मिकों को फिर से रोजगार देने को लेकर चर्चा की गई। लेकिन डॅा. पृथ्वी और प्रतिनिधिमंडल के बीच कई मुद्दों पर सहमति नहीं बनने से वार्ता विफल हो गई। ऐसे में डॅा. किरोड़ी लाल मीणा और प्रतिनिधिमंडल निराश होकर वापस लौट गया है। इसके साथ ही डॅा. किरोड़ी लाल मीणा ने हजारों कार्मिकों के साथ सीएमओ के लिए कूच कर दिया। हजारों युवाओं के साथ कूच करने पर पुलिस के हाथ पैर फूल गए।

डॅा किरोड़ी बोले मुखिया जी रोक सको तो रोक लो…….

राज्यसभा सांसद डॅा. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि जब तक गरीबों, पीड़ितों को न्याय नहीं मिल जाता वे शांत नहीं रहने वाले … हजारों कार्मिकों के साथ जयपुर कूच के लिए रवाना हो गया हूं। मुखिया जी जो करना हो करलो…. मैं इऩ गरीबों, पीड़ितों के हक की लड़ाई लडूंगा……. मुखिया जी रोक सको तो रोक लो…….

- Advertisement -
Previous articleआटा व्यापारी के डकैती करने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार
Next articleलिज ट्रस बनी ब्रिटेन की प्रधानमंत्री
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here