
पादूकलां ,नागौर। (राकेश शर्मा संवाददाता )
पादूकलां। निकटवर्ती ग्राम लाम्पोलाई के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय मे बुधवार को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत किया गया जानकारी मे इस कार्यक्रम के प्रभारी वरिष्ठ अध्यापक अनिल कुमार टाक ने बताया कि 301 गढे खोदकर उनमें पौधे लगाए गए अतिथियों का विद्यालय परिवार के द्वारा राजस्थानी परंपरा के अनुसार शाफा पहनाकर स्वागत किया गया इस कार्यक्रम में सीबीईओ रिया बड़ी पहलाद राम ताणान,संस्था प्रधान गोपाल सिंह चारण,सरपंच केसर देवी लटियाल समाजसेवी सुशील लटियाल भाजपा जिला महामंत्री नागौर रामकिशोर पंचारिया,ग्राम विकास अधिकारी संदीप गौदारा मेड़ता ग्रामीण पर्यावरण संयोजक त्रिलोक चंद उपाध्याय सेवानिवृत प्रधानाध्यापक अमराराम लटियाल, समाजसेवी दयाराम भाबू, नेमाराम लटियाल, मिट्ठू लाल जांगिड़, स्काउट प्रभारी बलदेव राम जयपाल,साक्षरता समन्वयक देवेंद्र हुड्डा, पुजारी गोपाल पंचारिया,व्याख्याता यशवंत सिंह रावत कमला प्रजापत,अक्षय सरोज पूनिया, वरिष्ठ अध्यापक अनिल कुमार टाक सोहनलाल पडगढ़,प्रेमलता चारण, बालिका संस्था प्रधान सुरेश कुड़िया ,राशिद खान गौरी,कृष्ण कुमार,लख्मी चंद सचिन पारीक, मोहम्मद आलम, दया कुमारी, सुमन, पहलाद राम, कमल, दुर्गा प्रसाद, अंकित जोशी आदि गणमान्य एवं विद्यालय छात्र छात्राएं उपस्थित रहे सी बी ई ओ पहलाद राम तानान ने पर्यावरण एवं पौधों के बारे में जानकारी दी और संकल्प दिलाया कि पौधे लगाना ही नहीं उनकी सुरक्षा भी करनी है, रामकिशोर पंचारिया ने बताया की पौधे हमारे जीवन में कितने लाभदायक है इनसे हमें क्या-क्या औषधियां मिलती है संस्था प्रधान गोपाल सिंह चारण ने बताया कि पौधे के बिना जीवन अधूरा है तथा बच्चों का ग्रुप बनाकर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी, व्याख्याता यशवंत सिंह रावत ने पौधों के लिए तारबंदी करवानी एवं ट्री गार्ड के बारे में बताया इस कार्यक्रम मैं विद्यालय को लहरिया साड़ी लहरिया छतरी और लहरिया गूब्बारो से अनिल कुमार टाक, प्रदीप टेलर एवं छात्रों द्वारा सजाया गया सावन हरियाली तीज के अवसर पर छात्राएं लहरिया सलवार कुर्ता पहनकर आई और विद्यालय अध्यापिकाए लहरिया लहरिया साड़ी, बेस पहनकर,विद्यालय के छात्र स्काउट यूनिफॉर्म में, इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,अंत में छात्र -छात्राओ ने सावन आयो रे, बारिश की रिमझिम बूंदो के बीच हरियाली तीज पर सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया सभी ग्रामवासी एवं छात्र छात्राए इस तरह के सरकारी कार्यक्रम होने पर खुशी जाहिर की,




















































