- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नसीराबाद/अजमेर।( जितेंद्र बालोत )।खबर अजमेर जिले के नसीराबाद से है जहां गणेश महोत्सव के चलते गणेश चतुर्थी पर संध्या आरती में श्रद्दालु उमड़े। रामलीला चौक स्थित शहर के सबसे प्राचीनतम श्री सिद्धिविनायक हनुमान मंदिर पर रामलीला चौक के राजा का रंग-बिरंगे फूलों से श्रृंगार कर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। यहां महाआरती का आयोजन भी किया गया जहां जहां रामलीला चौक के राजा की बैण्ड बाजो से आरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर में शानदार आतिश बाजी भी की गई । आपको बता दे की महा आरती में सैकड़ो महिला पुरुष में बच्चों ने पहुंचकर धर्म लाभ कमाया वही आरती के पश्चात सभी भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।
- Advertisement -




















































