राहुल गांधी से जुड़ रहा है राजस्थान

0
156
- Advertisement -

झालावाड़ ।आज सवेरे झालावाड़ के खेल संकुल से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकल पड़ी। पुलिस काफिले में तेजी से हलचल हुई राहुल गांधी तेज कदमों के साथ कैंप से निकलकर सड़क पर आ गए । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ,सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा सहित अधिकांश मंत्रिमंडल के सदस्य ,कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी पहले से ही इंतजार कर रहे थे ।

वे भी राहुल गांधी के साथ जुड़ गए। दिन निकलने के साथ-साथ कोहरा छंटता गया और भीड़ बढ़ती गई । जैसे जैसे सूर्य की रोशनी बढ़ती गई भारत जोड़ो यात्रा में भी भीड़ बढ़ रही थी। राहुल गांधी की आज की यात्रा हिरिया खेड़ी तक पहुंचेगी जो कोटा की रामगंजमंडी विधानसभा में आता है।

राहुल गांधी यात्रा का पहला पड़ाव देवरी घाटा पर पूरा कर लिया । यहां पहुंचकर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चाय नाश्ता किया। लगभग 13 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद कार्यकर्ता सुस्ता रहे हैं और अब लंच के बाद लगभग 3:00 बजे बाद में फिर से यात्रा का अगला पड़ाव शुरू होगा।

यात्रा में जगह-जगह लोग राहुल गांधी का स्वागत कर रहे हैं और अभिनंदन कर रहे हैं राहुल गांधी भी लोगों का अभिनंदन स्वीकार कर रहे हैं और इस दौरान वे किसानों गरीबों ,मजदूरों ,दलितों ,आदिवासियों ,मुसलिम महिलाएं, बच्चों और अन्य लोगों से मुलाकात भी कर रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं का भी हाथ हिला कर लाकर किया अभिवादन

यात्रा एक स्थान पर राजस्थान सरकार के खिलाफ चल रही भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के बैनर पोस्टर लगे हुए थे और कार्यकर्ता छत पर चढ़े हुए थे । यह देखकर राहुल गांधी ने उन सभी का हाथ हिला कर अभिवादन किया । हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जरूर थोड़ी हुटिंग की लेकिन राहुल गांधी फ्लाइंग किस देते रहे और हाथ मिलाकर अभिवादन करते रहे।

- Advertisement -
Previous articleजेईएएन को ग्रामीणों ने घेरा, तो दी एनकाउंटर की धमकी
Next articleगणेश जी के दर्शन से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here