जेईएएन को ग्रामीणों ने घेरा, तो दी एनकाउंटर की धमकी

0
117
- Advertisement -
थ

गोविंदगढ़ । जयपुर के गोविंदगढ़ इलाके में विद्युत कटौती से परेशान किसानों ने जब विद्युत सब स्टेशन सिंगोद खुर्द पर सूर्या वालों की ढाणी के लोगों ने प्रदर्शन किया, तब वहां मौके पर मौजूद जेईएएन ने ग्रामीणों को धमकाते हुए कहा कि कोई हाथ लगा कर तो दिखाए ,वह उस इलाके से आता है जहां कल ही एनकाउंटर हुआ है। वहां घर-घर में ऐसे लोग हैं , ना कोई लावारिस नहीं हूं यदि किसी ने हाथ भी लगा दिया तो घर से उठा लिया जाएगा ।

इस पर ग्रामीणों ने एतराज जताया कि कि आप अधिकारी हो आप इस तरह एनकाउंटर की बात क्यों करते। बाद में जेईएएन बोले मैं समझा रहा हूं यदि किसी ने मेरे हाथ लगाने की कोशिश की तो कोई बचेगा नहीं। ग्रामीण बोले हमें बिजली चाहिए हमारे बाल बच्चे हैं ,हम क्यों हाथ लगाएंगे । इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और अधीक्षण अभियंता इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि इस दौरान बीच-बीच में अधिकारी और ग्रामीणों के बीच थोड़ी हंसी मजाक भी चलती है। लेकिन मजाक- मजाक में ही अधिकारी ने ग्रामीणों को अच्छे से हडका भी दिया।

- Advertisement -
Previous articleसरमथुरा थाने का हेड कांस्टेबल हरिओम मीणा रिश्वत लेते गिरफ्तार
Next articleराहुल गांधी से जुड़ रहा है राजस्थान
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here