भजनलाल शर्मा ने की ऊर्जा मंत्री और कोयला मंत्री से मुलाकात

0
104
- Advertisement -

नई दिल्ली । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाकात की। इस दौरान भजन लाल शर्मा के साथ राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने राजस्थान में बिजली संकट को दूर करने के लिए पर्याप्त मात्रा में कोयला देने और बिजली की पर्याप्त सप्लाई देने की मांग रखी है। जिस पर दोनों मंदिरों ने भजनलाल शर्मा को भरोसा दिलाया कि वे राजस्थान को उनके हक की पूरी बिजली और पूरा कोयला देंगे।

आपको बता दें कि भजनलाल शर्मा चाहते हैं कि आने वाले समय में राजस्थान बिजली उत्पादन के मामले में आगे बड़े और उन्हें राजस्थान को दूसरे प्रदेशों से बिजली नहीं खरीदनी पड़े जिससे बिजली संकट को दूर किया जा सके।

भजनलाल की धामी से मुलाकात

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी शिष्टाचार मुलाकात की इस दौरान एक दूसरे को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और राजनीतिक चर्चा की इस दौरान राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी उनके साथ रहे।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here