Home rajasthan भजनलाल शर्मा ने की ऊर्जा मंत्री और कोयला मंत्री से मुलाकात

भजनलाल शर्मा ने की ऊर्जा मंत्री और कोयला मंत्री से मुलाकात

0

नई दिल्ली । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाकात की। इस दौरान भजन लाल शर्मा के साथ राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने राजस्थान में बिजली संकट को दूर करने के लिए पर्याप्त मात्रा में कोयला देने और बिजली की पर्याप्त सप्लाई देने की मांग रखी है। जिस पर दोनों मंदिरों ने भजनलाल शर्मा को भरोसा दिलाया कि वे राजस्थान को उनके हक की पूरी बिजली और पूरा कोयला देंगे।

आपको बता दें कि भजनलाल शर्मा चाहते हैं कि आने वाले समय में राजस्थान बिजली उत्पादन के मामले में आगे बड़े और उन्हें राजस्थान को दूसरे प्रदेशों से बिजली नहीं खरीदनी पड़े जिससे बिजली संकट को दूर किया जा सके।

भजनलाल की धामी से मुलाकात

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी शिष्टाचार मुलाकात की इस दौरान एक दूसरे को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और राजनीतिक चर्चा की इस दौरान राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी उनके साथ रहे।
Previous articleवसुंधरा राजे की ओर से ख्वाजा साहब को चादर पेश
Next articleसंजय शर्मा ने वैदिक रीति रिवाज से पदभार ग्रहण किया
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version