पूर्व सांसद डॉ ज्योति मिर्धा हजारों समर्थकों के साथ खरनाल पद यात्रा पर

0
143
- Advertisement -

सड़कों पर उमड़ा जन सैलाब, 51 डीजे चल रहे साथ

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नागौर – (श्याम माथुर) खरनाल में तेजा दशमी के मौके पर आयोजित मेले में पैदल दर्शन के लिए पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा सुबह अपने निवास स्थान से रवाना हुई मिर्धा के हजारों समर्थक भी इस पैदल यात्रा में शामिल हुवे जिसके चलते जोधपुर हाइवे हुआ हो गया। इस मौके पर सर्व ‘समाज ने रास्ते में फूलों की बारिश कर पैदल यात्रियों का स्वागत किया । जिले के अनेक विधायक तथा पूर्व विधायक सहित भाजपा कार्यकर्त्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे इसी के साथ यात्रियों ने
तेजाजी महाराज के जय कारे भी लगाये।


गौरतलब है कि कल सांसद हनुमान बेनीवाल भी नागौर से खरनाल तक अपने समर्थकों के साथ पैदल यात्रा पर निकले थे आज पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने अपने निवास स्थान से खरनाल तक पैदल यात्रा पर निकली है। गौरतलब है की खिमसर में आगामी उप चुनाव की घोषणा भी बहुत जल्द ही होने वाली है कहा ये जा रहा है की आरएलपी और भाजपा की और से ये शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here