लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। पिंक सिटी प्रेस क्लब की नव निर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी का जीएन कानून गुरु जस्टिस फॅार यू लॅा फर्म और लोक टुडे न्यूज नेटवर्क की ओर पिंक सिटी प्रेस प्रांगण में अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिदेशक डॅा रवि प्रकाश मेहरड़ा थे। इस मौके पर जीएन कानून लाॅ फर्म के नितिन कुमार, गुरु प्रसाद लेखरा और लोक टुडे के नीरज मेहरा ने प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश कुमार मीना, महासचिव राजकुमार शर्मा जकड़ी, उपाध्यक्ष डॅा. मोनिका शर्मा, पुष्पेद्र सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष नमोनारायण अवस्थी, कार्यकारिणी सदस्य अनिता शर्मा , मतीष पारीक, निखलेश शर्मा, विकास आर्य, छगन लाल शर्मा, डीसी मीना, मुकेश शर्मा और ज्ञानेंद्र शर्मा को साफा , शॅाल, माला, पेन डायरी, और संविधान की प्रस्तावना भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के पूर्व महासचिव मुकेश चौधरी, रोशन लाल शर्मा, और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मेहरड़ा ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

















































