
पाली। ( अरविंद जोशी ) प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया तो कही नदी-नाले उफान पर है। वहीं कई जगहों पर निचले इलाके जलमग्न हो गए। ऐसे में पाली जिले के सुमेरपुर में जवाई बांध का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जवाई बांध का जल स्तर 41 फिट हो गया जिससे किसानों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। आपको बता दे बांध की कुल भराव क्षता 61.25 फिट की हैं। फिलहाल जवाई बांध अभी भी 20 फिट खाली है। वहीं क्षेत्र के छोटे बांध भारी बारिश से ओवरफ्लो हो गए है। ओवर फ्लो होने से सेई बांध पर भी चादर चलने लगी है। वहीं दूसरी ओर सिरोही जिले में भी बारिश से कई नदी, नाले खतरे के निशान के ऊपर बह रहे है। जिससे कई गांवों का संपर्क टूट चुका है।पाली जिले के कादंबरी बांध, स्वरूप सागर बांध और गंगाजली बांध ओवर फ्लो हो गए है। जिले का सबसे बड़ा बांध पश्चिमी बनास में भी करीब 23 फिट पानी की आवक हो चुकी है। जबकि कोजरा नदी उफान पर होने से बांध का जलस्तर जल्दी बढ़ रहा है।














































