किसान ने की आत्महत्या

0
141
- Advertisement -

अजीतगढ़। इलाके के रायपुर जागीर गांव में एक किसान ने मानसिक अवसाद के चलते हुए हुए पेड़ से लटक कर जान दे दी। मृतकों के परिजनों ने उनके समधी सहित दो जनों का किसान को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और धरने पर बैठ गए। पुलिस के अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया तब जाकर परिजनों ने मृतक का शव लिया। परिजनों ने रिश्तेदार मानसिंह और अन्य युवक योगेश पर नंछूराम को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शव लेने से इनकार कर दिया और अस्पताल में धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि अलवर निवासी रिश्तेदार मानसिंह ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर नंछूराम के नाम से योगेश को नौकरी लगाने के नाम पर रुपए हड़प लिए। नौकरी नहीं लगने पर योगेश ने मानसिंह और नंछूराम के खिलाफ मामला दर्ज कराया इससे नंछूराम अवसाद में था । परिजनों ने मानसिंह और योगेश पर नंछूराम को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इनकी प्रताड़ना से तंग आकर नंछूराम ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

- Advertisement -
Previous articleसवारियों से भरी बस को चुरा ले गया
Next articleजयपुर एयरपोर्ट आईएसओ सर्टिफिकेट से सम्मानित
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here