ओम बिड़ला ने गोविंद देव जी और काले हनुमान जी के दर्शन किए

0
171
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने रविवार को गोविंद देव जी मंदिर और काले हनुमान मंदिर में दर्शन किए। ओम बिड़ला गोविंद देव जी के मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचकर बिड़ला ने पूजा- अर्चना की। इस दौरान उनके साथ पूर्व महापौर अशोक लाहोटी भी साथ रहे। बिड़ला ने मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर के महंत ने उनको प्रसाद भेंट किया और दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद बिड़ला चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने हनुमान जी महाराज की पूजा- अर्चना की। यहां भी मंदिर के महंत ने उनका स्वागत किया और प्रसाद भेंटकर आशीर्वाद दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here