गांधी जी को गाली देने वाला कालीचरण गिरफ्तार

0
257
- Advertisement -

भोपाल। धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले तथाकथित धर्मगुरु कालीचरण को मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ रायपुर ,पुणे, अकोला सहित कई इलाकों में कई मुकदमे दर्ज है। हालांकि मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने गिरफ्तारी पर आपत्ति जताई है । जबकि छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इसे नियमों के तहत गिरफ्तारी बताइ है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कालीचरण के परिवार और वकील को उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दे दी गई है। उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस को दिखाई अकड़

कालीचरण ने पुलिस को अकड़ दिखाने की कोशिश की जमकर बहस बाजी भी की तो पुलिस अधिकारियों ने उसे कहा कि चलना तो पड़ेगा, विरोध का फायदा नहीं है, ऐसे नहीं चलोगी तो जबरन ले जाना पड़ेगा । इस पर कालीचरण चुपचाप चलने के लिए तैयार हो गया।

राजद्रोह का मुकदमा भी दर्ज

कालीचरण के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा भी दर्ज है। आपको बता दें कि कालीचरण महाराष्ट्र के अकोला का रहने वाला है , धर्म संसद में गांधी जी को अपशब्द कहने पर कई स्थानों पर मुकदमे दर्ज कराएं थे।

- Advertisement -
Previous articleमोहित बलवदा हाई कोर्ट में केंद्र के अधिवक्ता नियुक्त
Next articleपिता के निधन पर बेटियों के बंधी पगड़ी
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here