- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
थांवला (रियांबड़ी, नागौर)। थांवला कस्बे में बिना किसी प्रचार-प्रसार के शुरू हुआ ग्रामीण सेवा शिविर पहले ही दिन फीका नजर आया। इक्के-दुक्के लोगों की मौजूदगी के बीच शिविर में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें शिविर की जानकारी तक नहीं मिल पाई, जिसके चलते वे राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं ले सके। सूचना तंत्र की कमजोर व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारी पर अब सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसे शिविरों की जानकारी समय रहते गांव-ढाणी तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
- Advertisement -















































