- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
सिरोही। जिले के तलहटी–आमथला मार्ग पर शुक्रवार को दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार:
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसे के बाद दोनों चालकों के बीच कुछ देर तक बहस और नोकझोंक भी हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सूचना मिलते ही आबूरोड सदर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत करवाया।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, वरना स्थिति गंभीर हो सकती थी।
