टैलेंट स्कूल द्वारा आयोजित दो दिवसीय संकुल स्तरीय टूर्नामेंट

0
146
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गौतमशर्मा
राजसमन्द।

राजसमन्द। जिले के टैलेंट पब्लिक स्कूल, महासतियों की मादड़ी में गुरुवार को एक भव्य संकुल स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य खेलों के प्रति बच्चों में रुचि विकसित करना और टीम भावना को बढ़ावा देना था।मैदान पर बच्चों ने दमखम दिखाया और दर्शकों से खूब तालियां बटोरी। आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

टैलेंट स्कूल के निदेशक पीएल गुर्जर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “खेल शिक्षा का अहम हिस्सा हैं, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।”

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here