सफाई रखने एवं गंदगी नही फैलाने के दिए निर्देश

0
116
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के बनेठा कस्बे में जिला प्रमुख सरोज बंसल व अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देश के बाद सफाई व्यवस्था को लेकर पंचायत प्रशासन सख्त एवं हरकत में आ गया है। पंचायत ने इस सम्बंध में प्रयास तेज कर दिए हैं।इसका नजारा जब दिखाई दिया जब ग्राम विकास अधिकारी धर्मेंद्र नायक दुकानदारों एवं ग्रामीणों सहित बस स्टैड पर फल सब्जी की थड़ी एवं ठेले लगाने वाले विक्रेताओं से सफाई के बारे में समझाइए करते हुए दिखाई दिए। जानकारी के अनुसार ग्राम विकास अधिकारी बनेठा धर्मेन्द्र नायक ने दुकानदारों, फल सब्जी विक्रेताओं ,सैलून, चाट पकौड़ी बेचने वालों सहित ग्रामीणों से सफाई व्यवस्था बनाए रखने को लेकर समझाइश की साथ ही उन्हें कचरा नहीं फैलाने, कचरा पात्र रखने, कचरा एकत्रकर कचरा वेन मे ही डालने को कहा। साथ ही नोटिस चस्पा कर गन्दगी नहीं फैलाने, कचरा सड़कों, गलियों, चौराहों,सार्वजनिक स्थानों पर नहीं डालने के लिए के लिए अपील की। गंदगी वाले स्थानों पर सफाई करवा, वहां नोटिस चस्पा कर कचरा नहीं डालने की हिदायत भी दी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here