लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
— 429 ग्राम अफीम, 4.51 ग्राम मेफ़ेड्रोन और दो लग्जरी कारें जब्त
रिपोर्ट: गौतम शर्मा, राजसमंद
राजसमंद जिले की रेलमगरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 429 ग्राम अफीम, 4.51 ग्राम मेफ़ेड्रोन (सिंथेटिक ड्रग) और दो लग्जरी वाहन (स्कॉर्पियो और टाटा टियागो) बरामद किए गए हैं।
♀️ थानाधिकारी सोनाली शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई
थानाधिकारी सोनाली शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान के तहत की गई। अभियान के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी की जा रही थी।
इस दौरान पुलिस टीम को बिना नंबर प्लेट की एक स्कॉर्पियो और एक टाटा टियागो कार संदिग्ध रूप से आती दिखाई दी।
पुलिस द्वारा रुकवाने पर स्कॉर्पियो में पीछे बैठे एक युवक के हावभाव संदिग्ध लगे और पुलिस ने तलाशी ली।
वाहनों से मिला मादक पदार्थ
तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से 429 ग्राम अफीम, जबकि टियागो कार से 4.51 ग्राम मेफ़ेड्रोन बरामद हुई।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और दोनों वाहनों को जप्त कर थाने में खड़ा किया गया।
जांच जारी
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया और कहां सप्लाई किया जाना था।
थानाधिकारी सोनाली शर्मा ने बताया कि आरोपी से जुड़े नेटवर्क और संभावित तस्करी गिरोह की गहराई से जांच की जा रही है।
पुलिस का संदेश
रेलमगरा थाना पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।











































