लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मालवा-राजस्थान से उमड़े गुरु भक्त
उन्हेल, आलोट, नागेश्वर तीर्थ और चौमहला सहित विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में लिया भाग
झालावाड़/उन्हेल। जैन समाज में चातुर्मास प्रवेश के पावन अवसर पर देशभर के विभिन्न तीर्थों में धार्मिक आयोजनों की धूम है। इसी क्रम में गुजरात के विश्व प्रसिद्ध पालीताणा तीर्थ में परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री जीतरत्न सागर सूरीश्वरजी महाराज एवं साध्वी श्री शासन ज्योति श्रीजी महाराज का भव्य चातुर्मास मंगल प्रवेश कमला विहार में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच संपन्न हुआ।
चातुर्मास प्रवेश के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में गुरु भक्तों ने भाग लिया। मालवा अंचल, आलोट, झालावाड़ जिले के विश्व प्रसिद्ध नागेश्वर तीर्थ, उन्हेल तथा चौमहला सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु भगवंत की अगवानी कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर अनिल कुमार देसरला, सुनील चोपड़ा, नागेश्वर तीर्थ से अजय जैन, पारस जैन, नरेंद्र कोठारी, चांदमल जैन, जितेंद्र जैन, धरमचंद जैन सेदरा, सोनू जैन, तुषार जैन, दीपक कोठारी, मिलन कोठारी, विनय जैन तथा चौमहला से गौतम जैन, मांगीलाल जैन सहित बड़ी संख्या में गुरु भक्त उपस्थित रहे।
चातुर्मास के दौरान पालीताणा तीर्थ में आगामी चार माह तक नियमित प्रवचन, धर्मसभा, स्वाध्याय, तप, आराधना और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा, जिसमें देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।















































