- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को सुलभ और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के अपने संकल्प पर भी सार्थक संवाद किया।
- Advertisement -















































