लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को लेकर होंगे विविध कार्यक्रम
कोटपूतली-बहरोड़ । प्रदेशभर के साथ-साथ कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भी 25 मई से 5 जून 2026 तक “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण, जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
पीला जोहड़ में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
अभियान के तहत 25 मई को जिला स्तरीय कार्यक्रम कोटपुतली के सांगटेड़ा स्थित पीला जोहड़ में प्रातः 9 बजे आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी, संभागीय आयुक्त जयपुर तथा जिला प्रभारी सचिव वी. सरवन कुमार उपस्थित रहेंगे।
समीक्षा बैठक और प्रेस वार्ता भी होगी आयोजित
कार्यक्रम के पश्चात जिला प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में वंदे गंगा अभियान के सफल संचालन, विकास कार्यों, फ्लैगशिप योजनाओं तथा समर कंटिंजेंसी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
इसके साथ ही अभियान को लेकर जिला स्तर पर प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया जाएगा।






















































