जिला कलेक्टर ने की प्रगति की समीक्षा

0
307
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें
विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का लाभ सभी पात्र किसानों को मिले, इसके लिए संबंधित अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें।जिला कलेक्टर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में शिविरों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी उपखंड अधिकारी जुड़े। जिला कलेक्टर ने शिविर स्थल पर बैठने, छाया, पेयजल, बिजली आदि आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने हेतु फार्मर आईडी कार्ड जरूरी है। उन्होंने शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग योजनाओं की जानी प्रगति जिला कलेक्टर ने ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की योजनाओं की प्रगति भी जानी।

एमएलए एवं एमपी लैंड के लंबित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इस संबंध में विकास अधिकारियों को स्वीकृत, प्रगतिरत एवं पूर्ण कार्यों की रिपोर्ट भिजवाने को कहा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर कचरा संग्रहण वाहनों का संचालन सहित अन्य साफ सफाई व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए और कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर निरीक्षण के दौरान सफाई ना होने पर, संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के तहत सर्वे में नए नाम जोड़ने पर विशेष ध्यान देने को कहा। मिशन सुरक्षित स्कूल के अंतर्गत मनरेगा में चारदीवारी निर्माण के कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 4 क्षतिग्रस्त हैंड पंप के दुरुस्तीकरण हेतु चिन्हित करने के निर्देश दिए।ग्रामीण क्षेत्रों के पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन 15 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव, एसडीएम कविता गोदारा सहित समस्त विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Previous articleमहाकुम्भ में महात्यागी नगर बीकानेर खालसा का हुआ समापन
Next articleमददगार बना राजकॉप सिटीजन एप
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here