लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बीकानेर (विजय कपूर) ।
बीकानेर: श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा सेवा कार्यों के तहत गौ माता के लिए सर्दी के मौसम के अनुसार मीठी लापसी तैयार कर गौशाला में गायों को खिलाई गई।
इस अवसर पर संस्था के सदस्य वैभव गुप्ता के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 15 मिनट का राम नाम जाप और सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। संस्था के अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी ने वैभव को शुभाशीष प्रदान करते हुए सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का आशीर्वाद दिया।
श्री गुरु अर्जुन दास जी ने कहा कि “गाय केवल धार्मिक महत्व नहीं रखती, बल्कि इसके वैज्ञानिक और औषधीय गुण मानव जीवन को सुखी, समृद्ध और स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। गाय के दूध, दही, घी, गोबर और मूत्र का उपयोग प्राचीन भारत की अर्थव्यवस्था और जीवनशैली में महत्वपूर्ण था। गोबर फर्श, खाना पकाने और कृषि में उपयोगी है, वहीं दूध और घी पौष्टिक एवं औषधीय गुणों से भरपूर हैं।”
सेवा कार्यों में अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, हिमांशु किराडू, बसंत किराडू, अनिल स्वामी, वैभव, हिमांशी, मयंक और अन्य सदस्य सम्मिलित हुए।
















































