फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड से सम्मानित तेज कवर का जोधपुर में अभिनंदन

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जोधपुर | रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक

तेज कवर को राज्य स्तरीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड 2026 से जयपुर में सम्मानित किए जाने के बाद जोधपुर के राता नाड़ा कृष्ण मंदिर प्रांगण में उनका भव्य अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन राता नाड़ा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट एवं महिला मंडल द्वारा किया गया।

मंदिर ट्रस्ट और महिला मंडल ने किया सम्मान

समारोह में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष इंदर सिंह सांखला, प्रकाश भाटी, पूर्व पार्षद ललित गहलोत, महिला मंडल अध्यक्ष शारदा चौधरी, सीमा सांखला, मोहिनी सांखला तथा उत्कर्ष क्लासेज से जुड़े निर्मल गहलोत की माताजी भवरी देवी गहलोत उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम मंदिर के पुजारी हरी भाई जी के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

“चौबीस घंटे मिलती हैं सेवाएं”

महिला मंडल की सदस्य सीमा सांखला ने बताया कि तेज कवर क्षेत्र की महिलाओं को चिकित्सा संबंधी जानकारी, अस्पताल भर्ती और रक्त की आवश्यकता जैसी स्थितियों में हर समय सहयोग उपलब्ध करवाती हैं।

उन्होंने कहा कि तेज कवर किसी भी समय फोन करने पर तत्काल सहायता पहुंचाती हैं और उनकी सेवाएं 24 घंटे जारी रहती हैं।

“मंदिर में मिला प्यार ही असली पूंजी”

सम्मान समारोह में भावुक होते हुए तेज कवर ने कहा कि पुरस्कार और सम्मान आते-जाते रहते हैं, लेकिन समाज और मंदिर परिवार से मिला स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

उन्होंने कहा,
“यह सम्मान केवल मेरा नहीं, आप सभी का है। आप लोगों के प्यार, आशीर्वाद और विश्वास से ही मुझे यह उपलब्धि मिली है।”

उन्होंने भरोसा दिलाया कि मानव सेवा के लिए उनका समर्पण जीवनभर जारी रहेगा और चिकित्सा क्षेत्र में चौबीसों घंटे सेवाएं निरंतर देती रहेंगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here