धोद नगर पालिका अध्यक्ष अमर सिंह उपखंड कार्यालय के सामने बैठे धरने पर

0
73
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सीकर धोद  से राजेश कुमार की  रिपोर्ट

पालिका अध्यक्ष ने एसडीएम पर लगाये भेदभाव के आरोप

धोद। धोद नगर पालिका अध्यक्ष अमर सिंह ने एसडीएम पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है । उनका कहना कि एसडीएम के पास कई विकास कार्यों सहित अन्य विभागों की फाइलें  रखी हुई लेकिन  वे मनमर्जी कर रहे है, जिसके कारण धोद में विकास कार्य मे अड़चने आ रही है।अध्यक्ष ने कहा कि मैने कई बार एसडीएम से सम्पर्क साधा लेकिन एसडीएम ने मेरी बात नहीं सुनी। अगर गांव के विकास को लेकर मुझे धरना देना पड़ा तो में जरूर दूंगा। एसडीएम समय रहते उन पत्रावलियों पर संज्ञान नही लेते हैं तो पूरे गाँव के साथ बैठक कर एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चित धरना पर बैठूंगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here