सरपंच गोरकी देवी ने जिला कलेक्टर को बताईं पंचायत की समस्याएं

0
7
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सैंसड़ा में पेयजल, सड़क, बिजली और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग, ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर दिया जोर

पादूकलां। निकटवर्ती ग्राम पंचायत सैंसड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच गोरकी देवी ने नागौर जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार यादव से मुलाकात कर पंचायत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने पेयजल, सड़क, बिजली और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार के साथ आवश्यक विकास कार्य प्राथमिकता से करवाने की मांग की।

सरपंच गोरकी देवी ने जिला कलेक्टर को बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासनिक सहयोग आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य करवाने, पेयजल व्यवस्था सुचारू करने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाने की ओर ध्यान आकर्षित किया।

पंचायत के प्रत्येक गांव और ढाणी तक विकास पहुंचाने का लक्ष्य

सरपंच गोरकी देवी ने कहा कि ग्रामीणों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें सरपंच पद की जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। पंचायत के प्रत्येक गांव और ढाणी तक विकास कार्यों का लाभ पहुंचाने तथा आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

मुलाकात के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने भी पंचायत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अपने सुझाव रखे और उनके शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई।

इस अवसर पर महिपाल, दिनेश छाबा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -
Previous articleपादू खुर्द की नई पंचायत ने संभाली कमान 
Next articleगहलोत पर बेढम का हमला, खनन लीज से RPSC तक उठाए सवाल
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here