कॉलेज एडमिशन की नई तिथियां जारी, 26 मई तक होंगे आवेदन

0
50
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

29 मई तक होंगे आवेदन सत्यापन, 30 मई को जारी होगी प्रवेश सूची

रिपोर्टर – संजीव बंसल

कठूमर ।  आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के लिए संशोधित ऑनलाइन कार्यक्रम जारी किया है।

राजकीय कन्या महाविद्यालय कठूमर के सहायक आचार्य कृष्ण कन्हैया शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया 29 मई तक चलेगी।

30 मई को जारी होगी वरीयता सूची

उन्होंने बताया कि अंतिम वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची 30 मई को जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 6 जून तक दस्तावेज सत्यापन करवाकर ई-मित्र के माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा कराना होगा।

8 जून को जारी होगी प्रथम प्रवेश सूची

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रथम प्रवेश सूची 8 जून को जारी की जाएगी, जबकि विषय आवंटन की प्रक्रिया 9 जून को पूरी की जाएगी।

महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

- Advertisement -
Previous articleतेज रफ्तार ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक, युवक की मौत
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here