लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मेड़ता सिटी (नागौर)।
ऐतिहासिक मीरांबाई स्मारक, मेड़ता सिटी में 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक श्री भागवत महापुराण ज्ञान गंगा यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मीरांबाई स्मारक एवं श्री चार भुजानाथ मंदिर परिसर में पोस्टर व बैनर का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर मीरां महिला मंडल अध्यक्ष उमा शर्मा रजत, मंदिर ट्रस्ट सचिव सत्यदेव सांदू, कथा व्यास नंदकिशोर, कथा यजमान श्यामसुंदर जैफ, सुनीता जैफ सहित श्रद्धालुओं ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।
कथा यजमानों ने बताया कि श्री भागवत महापुराण ज्ञान गंगा यज्ञ सप्ताह में व्यासाचार्य संत श्री राधिका शरण महाराज थूर (उदयपुर) अपने श्रीमुख से कथा का रसपान कराएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगी।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से इस आध्यात्मिक आयोजन में सहभागी बनकर धर्म, भक्ति और ज्ञान का लाभ लेने की अपील की है।

















































