विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
लोकेश टटवाल ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर
सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के बाल मंदिर कॉलोनी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता का शव सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है ।बताया जा रहा है कि तेजराम रैगर निवासी बरनाला ने अपनी पुत्री प्रियंका राठडिया का विवाह आज से 6 साल पूर्व 13 -मई 2019 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सवाई माधोपुर के बाल मंदिर कॉलोनी निवासी चंचल उर्फ लोकेश के साथ संपन्न किया था ।
विगत 2 सालों से विवाहिता का पति चंचल उर्फ लोकेश विवाहिता के साथ जमकर मारपीट किया करता था और दहेज के लिए दबाव बनाता था। आए दिन प्रताड़ित करने से विवाहिता प्रियंका भी बेतहाशा दुखी थी और इसकी शिकायत कई मर्तबा परिजनों को कर चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि शराब के नशे में धुत होकर विवाहिता का पति लोकेश मारपीट करते हुए भूखा प्यासा रखकर उसे प्रताड़ित किया करता था ।प्रियंका ने तंग आकर 1 जुलाई को कंट्रोल रूम पर फोन भी किया था। जिस पर मान टाउन थाने से पुलिसकर्मी विवाहिता के घर पहुंचे थे और पति को हिदायत देते हुए कहा था कि अगर परेशान किया गया तो सात दिवस के अंदर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। लेकिन दूसरे ही दिन ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ जमकर मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई ।परिजनों को कहा गया कि उनकी बेटी सीरियस है अस्पताल में पहुंचे ।लेकिन अस्पताल पहुंचकर माजरा कुछ और ही देखने को मिला। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए विवाहिता का शव नहीं उठाने की चेतावनी दी है और कहा है कि जब तक ससुराल पक्ष कि आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक वह शव नहीं उठाएंगे। परिजनों ने विवाहिता के पति जेठ जेठानी ससुर आदि पर हत्या कर आरोप लगाया है।













































