किसानों की प्रशासन को चेतावनी

0
64
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

फसल खराबे और बीमा का पैसा मिले, नहीं तो आंदोलन होगा, खेतों में भरा है बारिश का पानी

भरतपुर कलेक्ट्रेट के बाहर अखिल भारतीय किसान संघ द्वारा धरना दिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि अभी उनके खेतों से पिछली बारिश का पानी ही नहीं सूखा था। उससे पहले कल हुई बारिश का पानी फिर से खेतों में जमा हो गया। किसानों की 2 फसलें खराब हो चुकी हैं। इसलिए उन्हें समय पर मुआवजा, बीमा का पैसा दिया जाए।
अखिल भारतीय किसान संघ के संयोजक कॉमरेड नत्थी लाल शर्मा ने कहा कि भरतपुर क्षेत्र के कई गांव में पिछली बारिश का पानी अभी भी भरा हुआ है। कार्तिक की फसल पूरी तरह से खत्म हो गई। वैशाख की फसल के लिए खेत खाली नहीं हुए। अब फिर से बारिश शुरू हो गई है।

अब खेत फिर नहीं खेलेंगे। खेतों में बारिश का पानी भरेगा। किसानों की दो बार फसल खराब हो चुकी है प्रशासन हमारी बात पर कोई गौर नहीं कर रहा है। इसलिए अब किसानों को मजबूर होकर आंदोलन के रास्ते पर चलना पड़ेगा। जिसकी जबावदेही भरतपुर प्रशासन की होगी।
हमारी मांगें हैं कि जल्द ही जलभराव की निकासी हो। सरकार ने फसल खराबे का मुआवजा घोषित कर दिया है। उसे तुरंत दिया जाए। किसानों को फसल बीमा क्लेम तुरंत दिलाया जाए। कंपनी पैसा इसलिए रोक रही है कि क्योंकि प्रशासन के अधिकारी बीमा कंपनी से मिले हुए हैं। बीमा का जो पैसा काटता है वह पैसा प्रशासन के द्वारा कंपनी के पास जाता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here