दिनदहाड़े युवती से मोबाइल लूटने का प्रयास, आरोपी फरार

0
52
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ) – श्रीगंगानगर जिले में दिनदहाड़े मोबाइल लूटने का प्रयास देखने को मिला। जिले के केसरीसिंहपुर की 3 नं चुंगी के पास सड़क पर पैदल जा रही एक युवती के हाथ में पकड़े मोबाइल को पीछे से आ रहे स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने लूटने की कोशिश की।

युवती ने घटना के समय मोबाइल पकड़ रखा था, जिससे आरोपी लूटने में सफल नहीं हो सके और वे मौके से फरार हो गए। घटना की तेजी और अचानक घटित होने के कारण युवती भी अचंभे में रह गई।

इस घटना के बाद स्थानीय लोग सावधान हो गए हैं। कभी सिर्फ जिला मुख्यालयों में सुनने को मिलने वाली चैन स्नेचिंग, महिलाओं के साथ लूट और चलती बाइक से मोबाइल छीनने जैसी घटनाएं, अब छोटे शहरों और कस्बों में भी दिनदहाड़े होने लगी हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपने आसपास संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें और सतर्क रहें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here